महत्वपूर्ण सूचना


D.P.Ed. प्रवेश 2026-27: शारीरिक क्षमता, खेल कौशल परीक्षण एवं साक्षात्कार की अस्थायी वरीयता सूची जारी, 13 से 16 अक्टूबर तक होगा परीक्षण

राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर द्वारा डी.पी.एड. सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की वरीयता एवं रोस्टर प्रणाली के आधार पर शारीरिक क्षमता, खेल कौशल परीक्षण एवं साक्षात्कार की अस्थायी वरीयता सूची तिथि अनुसार जारी की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपने नाम के सामने अंकित तिथि के अनुसार 13, 14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:30 बजे राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एयरफोर्स बस स्टैंड के पास, एयरफोर्स एरिया, जोधपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

निर्धारित समय एवं दिनांक पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा तथा उन्हें पुनः कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश एवं अनिवार्य दस्तावेज

  1. खेल प्रमाण पत्र: खेल के सभी मूल प्रमाण पत्र संबंधित संस्थाओं के संस्था प्रधान से प्रमाणित करवाकर साथ लाएं, जिन संस्थाओं में अध्ययन करते हुए अभ्यर्थी ने खेलों में भाग लिया था।
  1. शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्र: सेकेंडरी अंकतालिका, सीनियर सेकेंडरी एवं अन्य उच्च परीक्षाओं की अंकतालिकाएं, मूल NCC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), SC/ST/OBC/MBC/EWS से संबंधित मूल प्रमाण पत्र आदि साथ लाना अनिवार्य है।
  1. मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र: सक्षम राजकीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 15 दिन पूर्व तक का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
  1. खेल पोशाक एवं खेल सामग्री: जिस खेल का कौशल परीक्षण देना है, उसके अनुसार खेल पोशाक, खेल किट एवं खेल उपकरण साथ लाएं।
  1. आवेदन पत्र के दस्तावेज: आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी की योग्यता निरस्त कर दी जाएगी तथा पुनः कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
  1. महाविद्यालय आवंटन एवं पुलिस सत्यापन: साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को वरीयता/रोस्टर प्रणाली के आधार पर महाविद्यालय आवंटित किया जाएगा। महाविद्यालय आवंटन की सूची अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के समय पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा।
  1. OBC/MBC/EWS प्रमाण पत्र संबंधी निर्देश: राज्य सरकार के आदेश क्रमांक प.13 (34) राज./ग्रुप-1/2012/जयपुर, दिनांक 01.08.2012 के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र के संबंध में निर्धारित वैधता एवं शपथ पत्र संबंधी नियम लागू होंगे। पुराने OBC/MBC/EWS प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना नवीन प्रमाण पत्र बनवाकर साथ लाएं। अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र की वैधता एवं आवश्यक शपथ पत्र संबंधी शर्तों की पुष्टि आधिकारिक निर्देशों से अवश्य करें।
  1. परित्यक्ता श्रेणी की महिला अभ्यर्थी: परित्यक्ता सूची में शामिल महिला अभ्यर्थियों को अपना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सक्षम न्यायालय द्वारा जारी संबंध विच्छेद की डिक्री की मूल प्रति तथा पुनर्विवाह नहीं करने संबंधी शपथ पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
  1. परिजनों का प्रवेश प्रतिबंधित: महाविद्यालय परिसर में परिजनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  1. मोबाइल फोन प्रतिबंधित: महाविद्यालय परिसर में मोबाइल फोन लाना वर्जित रहेगा।
  1. पहचान पत्र अनिवार्य: अभ्यर्थी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अथवा अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

महत्वपूर्ण सूचना

अभ्यर्थी इस अस्थायी वरीयता सूची को अंतिम चयन सूची नहीं समझें। सभी अभ्यर्थी वरीयता सूची में अपने नाम के सम्मुख अंकित तिथि के अनुसार निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल परीक्षण तथा साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।

परीक्षण की तिथि: 13, 14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 06:30 बजे
परीक्षण स्थल: राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एयरफोर्स बस स्टैंड के पास, एयरफोर्स एरिया, जोधपुर।

PDF डाउनलोड करें: डी.पी.एड. प्रवेश 2026-27 की अस्थायी वर्गवार वरीयता सूची एवं विस्तृत निर्देश नीचे अपलोड किए गए PDF में देखें। अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तिथि एवं सभी आवश्यक निर्देशों की पुष्टि PDF से अवश्य करें।


Physical Merit List 2026-27

डीपीएड प्रवेश 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु अस्थायी वर्गवार वरीयता सूची

Principal

Shri Bhajan Lal Sharma

Chief Minister of Rajasthan
Principal

Shri Madan Dilawar

Minister for Education ( Independent Charge)

Message from Principal

Presently most renowned Government Physical Education College of Rajasthan State is giving training to students of different areas of Rajasthan for development of Physical Education & Sports by B.P.Ed & D.P.Ed courses. Since 1958 this Institution is working for personality development of students in all aspects. Our goal is to build healthy mind in healthy body in society.

Shri Himmat Singh Tanwar
Principal